खबर पक्की: 6 जुलाई रतलाम, जिला कलेक्टर रतलाम द्वारा आज तीन तहसीलदारों के प्रभार बदले गए। रतलाम ग्रामीण तहसीलदार प्रेम शंकर पटेल जो कि नामली का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे उन्हें नामली से हटाकर बिलपांक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वही मुंदड़ी का प्रभार संभाल रहे नायब तहसीलदार मुकेश सोनी को नामली का प्रभार सौंपा गया है। वही बिलपांक का प्रभार देख रही नायब तहसीलदार दीपाली जैन को बिलपांक से हटाकर मुंदड़ी का प्रभार सौंपा गया है।
