• Sun. Aug 9th, 2026

रतलाम में 22 कोरोना योद्धाओं ने जंग जीती, छोटे-छोटे बच्चे पराजित कर रहे हैं कोरोना को

BySurendra Jain

Jun 16, 2020

रतलाम। रतलाम के लिए मंगलवार का दिन बड़ा सुखद रहा और बड़ी राहत लेकर आया आज मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल से 22 कोरोना योद्धा जंग जीत कर बाहर निकले छोटे-छोटे बच्चे भी कोरोना को पराजित कर रहे हैं मंगलवार को जावरा के गाड़ी खाना क्षेत्र के 5 वर्षीय तथा डेढ़ वर्षीय दो बालक तथा पीएनटी कॉलोनी रतलाम की 3 वर्षीय बालिका अपनी माताओं के साथ मुस्कुराते हुए अस्पताल से बाहर निकल कर अपने घर पहुंचे अस्पताल से स्वस्थ होकर बाहर निकले कोरोना मरीजों का मौजूद कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी मेडिकल कॉलेज डीन डॉक्टर संजय दीक्षित तथा पैरामेडिकल स्टाफ एवं डॉक्टर द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे मरीजों में रतलाम के नयापुरा एवं पीएनटी कॉलोनी तथा जावरा के गाड़ी खाना एवं कुम्हारी पूरा के व्यक्ति सम्मिलित हैं।

You missed

error: Content is protected !!