• Tue. Aug 4th, 2026

यूपी में ट्रेन हादसा, कई लोगो के मारे जाने की खबर

BySurendra Jain

Aug 19, 2017

 

नईदिल्ली, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर में शनिवार शाम कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। हादसा मुजफ्फर में खतौली के पास हुआ है। इस हादसे में कम से कम 20 लोगों के मारे जाने और 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।  हादसा शाम 5 बजकर 45 मिनिट पर हुआ। प्राप्त समाचार के अनुसार इस गाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे है, इनमें से कुछ तो एक दूसरे पर चढ़ गए। हादसे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके पर पहुंचे राहतकर्मियों ने कोच काटकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना के बाद मेरठ, अंबाला, सहारनपुर ट्रेक को बंद कर दिया गया है। पीएसी के आईजी ने मीडियाकर्मियों को बताया है कि मौके पर राहत औ बचाव के लिए 9 कंपनियों के जवानों को मौके पर भेजा गया है। हादसे की तस्वीरे सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे है कि मृतकों और घायलों की संख्या मे इजाफा हो सकता है।

पुरी से हरीद्वार चलती है ट्रेन

कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन कई राज्यों से होकर गुजरती है। यह ट्रेन पुरी से चलकर हरीद्वार के बीच उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड होते हुए ओडिसा पहुंचती है। रोजाना रात 9 बजे यह ट्रेन पुरी से चलती है।

You missed

error: Content is protected !!