• Sat. Aug 8th, 2026

नन्ही बच्ची रातों-रात स्टार बनी

BySurendra Jain

Jun 13, 2020

खबर पक्की : रतलाम,13 जून। रतलाम की नन्ही बालिका गीत कौर रातोंरात बालीवुड की डांसिंग स्टार बन गई। गीत कौर के डांस विडीयो को बालीवुड सुपर स्टार ऋतिक रोशन ने ट्वीट किया था। इसके बाद तो बालीवुड की कई सैलिब्रिटिज ने भी इस विडीयो को रिट्विट और लाइक किया। बालीवुड के प्रसिद्ध कोरियो ग्राफर ने उक्त बालिका को अपनी फिल्म में लेने की घोषणा भी कर दी है।
रातोंरात बालीवुड में छा जाने की यह कहानी शुक्रवार को शुरु हुई,जब सुपर स्टार ऋतिक रोशन ने रतलाम की न्यूरोड निवासी छ:वर्षीय बालिका गीत कौर बग्गा का एक डांस विडीयो ट्विट किया। देखते ही देखते यह विडीयो वायरल हो गया और मात्र एक ही दिन में इस विडीयो को साढे तीन लाख से अधिक लोगों ने देख लिया। इसके बाद तो सायबर स्पेस पर इस बालिका के विडीयो को देखने और लाइक करने की होड मच गई। कई नेशनल न्यूज चैनल्स और राष्ट्रीय स्तर के अखबारों में गीत कौर छा गई। बालीवुड के प्रसिद्ध कोरियो ग्राफर बास्को मार्टिन ने तो नन्ही बालिका को आन लाइन लेकर उससे चर्चा भी की और अपनी अगली फिल्म में उसे लेने की घोषणा कर दी। बास्को मार्टिन के अलावा रेमो डिसूजा जैसे कई अन्य बालीवुड हस्तियों ने भी गीत कौर के नृत्य कौशल की सराहना की। उक्त बालिका ने रतलाम के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर प्रेम स्वामी की व्योम डांस क्लासेस से डांस सीखा है।

You missed

error: Content is protected !!