• Wed. Aug 5th, 2026

चार और कोरोना योद्धाओं ने जंग जीती

BySurendra Jain

Jun 12, 2020

रतलाम। रतलाम में शुक्रवार को चार और कोरोना योद्धाओं ने जंग जीती। मेडिकल कॉलेज के कॉविड हॉस्पिटल से रतलाम तथा जावरा की 2-2 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटी। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित, पैरामेडिकल स्टाफ तथा नर्सेज उपस्थित थे।
हॉस्पिटल से स्वस्थ हुए मरीजों में जावरा के गाड़ीखाना क्षेत्र की दो महिलाएं, रतलाम के टाटानगर निवासी बालिका तथा नयापुरा क्षेत्र की महिला सम्मिलित है। नयापुरा क्षेत्र की महिला जिसकी गत दिनों हॉस्पिटल में प्रसूति हुई थी वह और उसका नवजात शिशु अब स्वस्थ है। उसके साथ ही उसके शिशु का सैंपल भी नेगेटिव आया है। मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. संजय दीक्षित ने बताया कि नवप्रसूता महिला तथा उसके शिशु की कोविड- हॉस्पिटल में विशेष रूप से देखभाल की व्यवस्था की गई थी।

You missed

error: Content is protected !!