• Wed. Aug 5th, 2026

विधायक चेतन्य काश्यप के पत्र पर प्रधानमंत्री आवास के लिए वापस मिले 20 करोड़

BySurendra Jain

Jun 8, 2020

रतलाम। शहर विधायक चेतन्य काश्यप के आग्रह पर रतलाम शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (बीएलसी) में राज्य शासन ने रतलाम नगर निगम को 20 करोड़ रूपए की राशि वापस भेज दी है। यह राशि कांग्रेस शासन काल में आवश्यकता होने पर भेजने के आश्वासन के साथ नगर निगम से वापस मंगवा ली गई थी। नगर विधायक चेतन्य काश्यप ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण में आ रही परेशानियों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पत्र लिखा था।
विधायक श्री काश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (बीएलसी) में 3442 मकानों की डीपीआर हेतु नगर निगम रतलाम को 33.31 करोड़ की राशि प्राप्त हुई थी। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद इसमें से 20 करोड़ की राशि माह फरवरी/मार्च 2020 में कांग्रेस शासन काल के दौरान भोपाल मंगवा ली गई थी। लॉकडाउन के दौरान शहर में रूके निर्माण कार्य मई माह में जब आरंभ हो गए, तो उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान से वर्षाकाल को देखते हुए अधुरे आवास निर्माण का कार्य पूर्ण करने हेतु नगर निगम रतलाम को उक्त वापस भोपाल भेजी गई 20 करोड़ की राशि शीघ्र प्रदान करने का आग्रह किया था। प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए नगर निगम को 20 करोड़ की उक्त राशि वापस भिजवा दी है।
श्री काश्यप ने बताया कि कांग्रेस शासन काल के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रता के नियम भी बदल दिए गए थे, जिससे कई पात्र हितग्राही अपात्र हो गए थे। शासन ने हाल ही में पात्रता के नियमों में भी शिथिलता की है, जिससे नए कार्यों को भी आरंभ किया जा सकेगा। राशि आवंटन पश्चात प्रधानमंत्री आवास योजना बीएलसी घटक के आवासों का रूका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करवाया जा सकेगा।

You missed

error: Content is protected !!