रतलाम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर भारत को आत्म निर्भर बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्रसिंह लुनेरा के नेतृत्व में पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी नेताओं ने संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे भारत के संविधान द्वारा निर्देशित कर्तव्यों का स्वयं पालन करेंगे ओर नागरिको को इसके लिए प्रेरित भी करेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए पार्टी के जिला प्रवक्ता अरुण राव ने बताया कि भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों, समता मूलक समाज के निर्माण , सर्वधर्म सद्भाव तथा मूल्य आधारित राजनीति को समाज मे प्रोत्साहित करने का भी संकल्प लिया ।
नेताओ ने संकल्प लिया कि देश के स्थानीय उत्पादों के निर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए वे मिशन के रूप में कार्य करेंगे एवं यथा सम्भव स्थानीय उत्पादों को ही खरीदेंगे ।
भाजपा नेताओं ने यह संकल्प भी लिया कि वे कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लडऩे के लिए सामाजिक जागरूकता, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के अभियान को आगे बढाने का कार्य लगातार करते रहेंगे ।
कोरोना जैसे संकट को देखते हुए पार्टी कार्यालय पर कुछ नेता ही उपस्थित रहे, शेष नेताओ एवं कार्यकर्ताओ ने अपने अपने निवास पर परिवार के साथ पार्टी के इस राष्ट्रीय संकल्प दिवस को मनाया। पार्टी कार्यालय पर नेताओ ने सामाजिक दूरी को बनाये रखा ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, जिला महामंत्री एवं समन्वयक मनोहर पोरवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, कार्यक्रम सह संयोजक मनोज शर्मा, पूर्व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, नीलेश गांधी, निर्मल कटारिया तथा सुरेंद्र वोरा उपस्थित थे।
विधायक काश्यप ने लिया संकल्प
प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने भारत को आत्म निभर्र बनाने का संकल्प जन सम्पर्क कार्यालय पर लिया। उन्होंने भारत के संविधान का पालन कर स्वदेशी को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ कोरोना संकट को देखते हुए स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने का भी संकल्प व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री मोदी के आत्म निर्भर भारत को लेकर जिला भाजपा का संकल्प
