• Tue. Aug 4th, 2026

काशी की सड़को पर लगे मोदी के लापता होने के पोस्टर

BySurendra Jain

Aug 19, 2017

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी की सड़कों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं। पीएम मोदी वाराणसी से ही सांसद हैं। दीवारों पर चिपकाए गए इन पोस्टरों में लिखा है- लापता वाराणसी सांसद। साथ में पीएम मोदी की तस्वीर लगी है। इनमें पीएम मोदी को संबोधित करते हुए नारा लिखा है- ‘जाने वह कौन सा देश जहां तुम चले गए।  हालांकि इन पोस्टर को लगाने वाले का नाम नहीं लिखा है। पोस्टर के सबसे नीचे निवेदक में लिखा है- लाचार, बेबस एवं हताश काशीवासी। वाराणसी में पीएम मोदी के लापता होने के पोस्टर लगने की सूचना मिलने पर प्रशासनिक महकमें में हलचल मच गई। देर रात इन पोस्टरों को हटा दिया। फिलहाल पोस्टर लगाने वाले के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। इन पोस्टरों में यह भी लिखा है कि मोदी का पता नहीं लगने पर मजबूरन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने को काशीवासी मजबूर होंगे।

 

You missed

error: Content is protected !!