• Mon. Sep 21st, 2026

पुलिस अधिकारी ने डोनाल्ड ट्रंप को मुंह बंद रखने की दी सलाह, तो बॉलीवुड डायरेक्टर का आया रिएक्शन भारत में होता तो राष्ट्रद्रोह लग जाता

BySurendra Jain

Jun 2, 2020

खबर पक्की: 2 जून नई दिल्ली, अमेरिका मे जॉर्ज फ्लॉयड (George Floyd) की मौत के बाद से हंगामा मचा हुआ है, और नस्लवाद को लेकर खूब हिंसा हो रही है। इसी बीच एक पुलिस अफसर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ऐसी सलाह दे डाली है, जिसने सबको हैरान करके रख दिया है. इसे लेकर बॉलीवुड डायरेक्टर हंसल मेहता का रिएक्शन आया है और उनकी ट्वीट खूब पढ़ा भी जा रहा है।हंसल मेहता ने क्रिस्टिएन अमनपोर (Christiane Amanpour) का एक ट्वीट रिट्वीट किया है.
क्रिस्टिएन अमनपोर ने अमेरिका के ह्यूस्टन पुलिस चीफ का इंटरव्यू का अपना वीडियो शेयर किया था, जिसमें पुलिस चीफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सलाह दे रहे थे, ‘मैं इस देश के सभी पुलिस प्रमुखों की ओर से अमेरिका के राष्ट्रपति से यह कहना चाहूंगा कि अगर आपके पास कहने के लिए कुछ ठोस नहीं है, तो अपना मुंह बंद रखिए।’ जिस तरह का अमेरिका में माहौल बना हुआ है, उसके मद्देनजर यह अहम बात है।
बॉलीवुड डायरेक्टर हंसल मेहता ने इसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘अगर भारत में कोई पुलिस चीफ इस तरह की बात करता? उस पर राजद्रोह का आरोप लग गया होता।’ इस तरह उन्होंने भारत की ओर इशारा किया है। हंसल मेहता के इस ट्वीट पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं।

error: Content is protected !!