• Tue. Aug 4th, 2026

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन

BySurendra Jain

May 29, 2020

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन हो गया है। 74 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। अजीत जोगी को कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्तपाल में भर्ती कराया गया था। अमित जोगी के ट्विटर अकाउंट के जरिये जानकारी दी गयी है कि अजीत जोगी का अंतिम संस्कार उनकी जन्मभूमि गौरेला में कल यानी कि शनिवार को होगा।
बता दें कि उनका रायपुर के अस्पताल में 21 दिनों से इलाज चल रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को भी उन्हें एक कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उनकी हालत ज्यादा गंभीर हो गई थी। शुक्रवार को राजधानी रायपुर के नारायण हॉस्पिटल में अजीत जोगी ने अंतिम सांस लीl
जोगी राजधानी रायपुर के नारायणा अस्पताल में पिछले 21 दिनों से उनका उपचार चल रहा है। जोगी तभी से कोमा में थे। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ सुनील खेमका और डॉ पंकज ओमर के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम लगातार 24 घंटों तक उनके स्वास्थ्य की निगरानी में जुटी थी।

You missed

error: Content is protected !!