• Fri. Jul 31st, 2026

43 में 25 सीटों पर भाजपा, 15 पर कांग्रेस का कब्जा

BySurendra Jain

Aug 16, 2017

 

भोपाल। मध्यप्रदेश में हुए नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों को मिला-जुला परिणाम मिला है। चुनावों के परिणामों से साफ हो गया है कि इन जगहों पर प्रदेश या देश के मुद्दो के बजाए मतदाताओं ने स्थानीय मुद्दो को महत्व दिया है और परिणाम भी इसी के अनुरूप आए है। 43 सीटों पर से भाजपा ने 25 और कांग्रेस ने 15 सीटों पर कब्जा किया है। 3 जगहों पर निर्दलीयों का कब्जा हुआ है।

भाजपा का कब्जा इन जगहों पर

जैतवारा, आठनेर, हरई, कैलारस, कोतमा राणापुर, डिंडोरी, भिकनगांव, मंडलेश्वर, थांदला, पेटलावद, भाबरा, डबरा, नेपानगर, चिचोली, पाली, बम्हनी, बंजर, बिछिया, जोबट, छनेरा, बुढार, जयसिंह नगर, बिजुरी शहडोल।

कांग्रेस की सीटे

मंडला, सैलाना, मोहगांव, शाहपुरा, निवास, जुन्नारदेव, महेश्वर, सनावद, दमुआ, सौसर, बैहर, अलीराजपुर, झाबुआ, गाडरवारा, शमशाबाद।

निर्दलीय प्रत्याशियों की सीटे

लखनादौन, पाढुर्णा, सारणी।

error: Content is protected !!