• Wed. Aug 5th, 2026

आचार्यश्री नानेश का जन्म शताब्दी दिवस मनाया गया, कपूर कोठारी का मासक्षमण पर किया अभिनंदन

BySurendra Jain

May 24, 2020

रतलाम। समता विभूति आचार्य श्री1008श्री नानालाल जी मसा का जन्मशताब्दी दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया गया, साधूमार्गी जैन संघ रतलाम ने अपने स्व आचार्य का जन्म दिन अनन्य महोत्सव के रूप में 750 घरों में त्याग तपस्या के साथ आयम्बिल उपवास, सामायिक संवर दिवस के रूप में मनाकर नानेश रामेश चालीसा का जाप किया व स्वाध्याय किया समता युवा संघ के आव्हान पर समता शाखा भी घर घर हुई।
उक्त जानकारी देते हुए, महेंद्र गादिया ने बताया कि शाशन दीपिका ज्ञान कवर जी मसा के आज दर्शन करने आने वाले श्रावक श्राविकाओं को आचार्य नानेश के समता समीक्षण ध्यान व उनके गुणों का स्मरण कराया आपने फरमाया की वे सामाजिक क्रांति व विषमता से समता की और ले कर धर्मपाल को व्यसन मुक्त आचरण की और लाए,आपने भौतिक युग मे समता समीक्षण को आज की आवश्यकता बताया।
श्री गादिया ने बताया कि आज देश मे धर्मपाल भी उन्हें स्मरण करते हुए गांवो गावो में नानेश जन्म जयन्ति मना रहे आचार्य नानेश ने लाखों बलाई समाज के लोगो को सप्त कुव्यसन का त्याग करा कर उन्हें धर्मपाल बनाया आज रतलाम में छात्रावास व नानेश निकेतन में ये रह कर अध्ययन करते हैं। इधर गुलमोहर में शाशन दीपिका श्री हितेषी श्री जी आदि ठाना बिराज रहे है। आज वर्तमान शाशन नायक नानेश पट्टधर आचार्य प्रवर रामलाल मसा पिपलिया कला। राज में विराज रहे, आज वर्तमान परिस्तिथी के कारण 10 हजार श्रावक जो पहुंचने वाले अपने-अपने स्थानों पर ही आचार्य नानेश को याद किया।
आज इसी तारतम्य में साधूमार्गी संघ के अध्यक्ष कपूर कोठारी ने मासक्षमण की घोर तपस्या की आज संघ ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर संघ उपाध्यक्ष राजु भाई कोठारी, कांतिलाल छाजेड़, मंत्री सुमित कटारिया, विनोद मेहता, अतुल बाफना, सुदर्शन पिरोदिया, पूर्व अध्यक्ष मदनलाल कटारिया, बाबूलाल सेठिया महेन्द्र गादिया, चन्दन छाजेड़ व कार्यकारणी सदस्य उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!