• Tue. Aug 4th, 2026

निगम करो पर पेनल्टी वसूलने को विधायक कश्यप ने बताया गलत 31 मई तक छूट देने की मांग की

BySurendra Jain

May 12, 2020

खबर पक्की :12 मई रतलाम, मध्यप्रदेश के रतलाम शहर से विधायक चेतन्य काश्यप ने नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव नितेश व्यास से निगम करो पर वसूली जा रही पेनल्टी के बारे में चर्चा की । उन्होंने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में जल कर सहित नगर निगम के सभी करों में पेनल्टी छूट 31 मई तक देने की मांग की है।
विधायक काश्यप ने बताया कि कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में लॉक डाउन को देखते हुए नगर निगम के करदाताओ को राहत दी जाना चाहिए, क्योंकि लॉक डाउन लगातार चल रहा है। पूर्व में शासन ने बीते महीने नगर निगम के टैक्स 30 अप्रैल तक टेक्स भरने पर कोई पेनल्टी नहीं लेने का आदेश दिया था। उन्होंने इसी क्रम में मंगलवार को प्रमुख सचिव व्यास से चर्चा कर उन्हें नगर निगम के करदाताओं की परेशानी से अवगत कराया।
विधायक काश्यप ने बताया की निगम के नियमो के मुताबिक अप्रैल का जल कर 10 मई तक भरने पर कोई पेनल्टी नही थी,लेकिन उसके बाद पेनल्टी ली जा रही है। इससे लॉक डाउन के कारण रोजगार से वंचित रहे करदाताओं सहित सभी पर पेनल्टी का अनावश्यक भार पड़ रहा है। उन्होंने जनहित में पेनल्टी लगाने की अवधि 10 मई से बढ़ाकर 31 मई तक करने पर जोर दिया, ताकि सभी उपभोक्ता अपनी सुविधा अनुसार बकाया कर जमा कर सके।

You missed

error: Content is protected !!