• Sat. Sep 19th, 2026

निष्ठुर और निर्दयी निगम प्रशासन और राज्य सरकार, महामारी और लॉक डाउन से त्रस्त जनता से वसूल रही जुर्माना

BySurendra Jain

May 12, 2020

खबर पक्की: रतलाम नगर निगम द्वारा कोरोना महामारी के मद्देनजर लॉक डाउन होने के कारण जलकर वसूली का कार्य स्थगित था सारे नागरिक अपने अपने घर में नजरबंद थे किंतु अब जब जलकर काउंटर खोलने की अनुमति मिली है और लोग शुल्क जमा कराने जा रहे है तो उनसे विलंब शुल्क अर्थात जुर्माना भी वसूला जा रहा है एक ओर जहां सरकार और नगर निगम को नागरिकों को राहत देने की जरूरत है वहां सरकार द्वारा लोगों से जुर्माना वसूलना सरकार और प्रशासन के पूरी तरह निष्ठुर और निर्दयी हो जाने का संकेत है। शहर के जनप्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों को इस संदर्भ में ताकत के साथ अपनी आवाज उठाना चाहिए और जनता पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कड़ा विरोध करना चाहिए।

You missed

error: Content is protected !!