खबर पक्की: 9 मई रतलाम, ग्राम तालीदाना थाना कालूखेड़ा में लोकेंद्र सिंह भानु प्रताप सिंह पिता राजेंद्र सिंह राजपूत के खिलाफ धारा 285, 294, 506, 427, 34 में एक प्रकरण दर्ज किया गया प्रकरण राजेंद्र सिंह पिता सज्जन सिंह पवार की रिपोर्ट पर कायम किया गया है बताया जाता है कि लोकेंद्र सिंह द्वारा लापरवाही पूर्वक पराली जला कर पड़ोसी जुझार सिंह के खेत में पांच पेड़ों को जला दिया और करीब एक लाख का नुकसान कर दिया जुझार सिंह का खेत काटने वाले राजेंद्र सिंह ने जुझार सिंह को बताया तो उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए कहा इस पर राजेंद्र सिंह द्वारा थाना कालूखेड़ा में 29 तारीख अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज करा दी थी जिस पर जांच करने के उपरांत 8 मई को थाना कालूखेड़ा द्वारा रिपोर्ट दर्ज की बताया जाता है कि राजेन्द्र सिंह ने जब लोकेंद्र सिंह को लापरवाही पूर्वक पराली जला कर नुकसान पहुंचाने की बात कही तो उसके द्वारा गाली-गलौज और मारपीट भी की गई पूरे जिले में पराली जलाने पर रोक होने के बावजूद किसानों द्वारा आज भी पराली जलाई जा रही है पर पुलिस और जिला प्रशासन कोरोना में लगा हुआ है इसलिए पराली जलाने पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
