• Tue. Aug 4th, 2026

जिले में आठ लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत, नामली क्षैत्र में हड़कंप

BySurendra Jain

May 3, 2020

रतलाम,3 मई। जिले में अलग अलग स्थानों पर आठ व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई,जबकि तीन लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार इन आठ लोगों की मौत के पीछे जहरीली शराब को कारण माना जा रहा हैैं लेकिन प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
प्रशासन को सूचना मिलती उसके पूर्व ही कुछ परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जबकि प्रशासन ने कुछ मृतकों को कोरोना संदिग्ध मानकर उनके सैम्पल लिए है।
सुत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक पप्पू उर्फ प्रहलाद निवासी गांधीनगर रतलाम हाल मुकाम रघुनाथ गढ़ जशवन्त पिता रतनलाल निवासी भदवासा,अर्जुन पिता भेरुलाल कालबेलिया निवासी भदवासा ऋतुराज सिंह पिता रघुनाथ सिंह निवासी रघुनाथ गढ़ नामली, भुरालाल पिता नन्दू जी निवासी बड़ौदा , प्रताप पिता रामसिंह निवासी भारोडा,दिनेश पिता अंबा राम जाट निवासी नामली भेरूलाल निवासी सेजवता (जावरा )की शराब पीने के बाद मौत हो गई। मृत पप्पू और ऋतुराज सिंह के साथ ही शराब पीने वाले पंचम सिंह पिता सुखदेव सिंह 40 नि.पंचेड की स्थिति बेहद गंभीर है। बताया जाता है कि जहरीली शराब के कारण उसकी आंखे खराब हो गई है। सूत्र बताते हैं कि जावरा के दो व्यक्तियों की स्थिति भी शराब पीने के बाद गंभीर बनी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पप्पू उर्फ प्रहलाद,ऋतुराज सिंह और अर्जुन पिता भेरुलाल तथा एक अन्य मृतक को जिला अस्पताल लाया गया था,जहां इनकी मृत्यु हो गई। इन सभी ने मौत के पहले शराब पी थी,लेकिन जिला चिकित्सालय में मृत्यु होने के पश्चात इन सभी को कोरोना संदिग्ध माना गया और प्रोटोकाल के मुताबिक इनका अंतिम संस्कार करवा दिया गया। इन मृतकों का पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया। हांलाकि प्रशासनिक स्तर पर इन लोगों की मृत्यु के कारण स्पष्ट नहीं किए गए हैैं।
जहरीली शराब हो सकती है मौत का कारण
लॉक डाउन में शराब की दुकानें बन्द होने के कारण पूरे क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ की शराब की बिक्री जोरों हो रही थी। मरने वाले लोगों ने कहीं ना कहीं एक साथ बैठकर शराब पी और उसके बाद ही उनकी तबीयत खराब होने के बाद ही मौत हुई। लेकिन अभी तक पुलिस और प्रशासन की ओर से मौत को लेकर कोई अधिकृत वक्तव्य जारी नहीं किया गया है।

You missed

error: Content is protected !!