• Tue. Aug 4th, 2026

श्री बजरंग सेना के जिला अध्यक्ष द्वारा मजदूरों के परिवारों हेतु खाद्यान्न की मांग

BySurendra Jain

Apr 28, 2020

खबर पक्की: धार 28 अप्रैल, श्री बजरंग सेना के धार जिला अध्यक्ष अनिल मालवीय ढोलाना खुर्द ने खाद्यान्न उपलब्ध करवाने के लिए जिला खाद्य अधिकारी आरसी मीणा से बात की एवं खाद्यान्न की मांग की जिला अध्यक्ष ने कहा कि कई क्षेत्रों से जानकारी मिल रही है कि जिन परिवारों के पास खाद्यान्न पर्ची नहीं है उन्हें खाद्य सामग्री नहीं मिल पा रही हैं जबकि शासन के स्पष्ट निर्देश है कि सभी परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए ऐसी स्थिति में आम लोगों की परेशानी को देखते हुए उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन दुकानों से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए मालवीय ने बताया कि क्षेत्र के अनेक लोग बाहर मजदूरी कार्य करने गए थे और कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन की वजह से राजस्थान, सूरत अन्य कई राज्यों में फंसे हुए हैं तथा अपने घर पर वापस नहीं आ पाये हैं । जिला अध्यक्ष अनिल मालवीय उनके परिजनों से लगातार संपर्क में है तथा अन्य राज्यों से अपने क्षेत्र में लाने के लिए भरसक कोशिश कर रहे हैं।

You missed

error: Content is protected !!