• Tue. Aug 4th, 2026

जिले में आज नहीं खुलेगी दुकानें समीक्षा के बाद लेंगे निर्णय: कलेक्टर रुचिका चौहान

BySurendra Jain

Apr 25, 2020

खबर पक्की: रतलाम 25 अप्रैल, केंद्र सरकार के कल रात देर से जारी हुए आदेश के मुताबिक देश भर की दुकानों को 50% स्टाफ के साथ शर्तों के अधीन खोलने का निर्णय लिया गया है। किंतु रतलाम जिले में आज दुकाने नहीं खुल पाएगी। इस संदर्भ में जिला कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा कल देर रात आदेश जारी हुए हैं तो इस संबंध में आज जिले की परिस्थितियों के मद्देनजर समीक्षा की जा कर आज शाम तक निर्णय लिया जा सकेगा। जिले में वैसे तो कोरोना महामारी अभी तक के हालात को देखते हुए पूरी तरह कंट्रोल में दिखाई देती है और अगर परिस्थितियों में कोई बड़ा फेरबदल नहीं होता तो बहुत संभव है कि कल से केंद्र सरकार के आदेश के पालन में जिले में भी शर्तों के अधीन दुकानें खोलने की अनुमति दी जा सकती है।

You missed

error: Content is protected !!