• Wed. Aug 5th, 2026

अदालतों के बंद रहने की अवधि का वेतन जजों को कोरोना फंड में देना चाहिए

BySurendra Jain

Apr 16, 2020

खबर पक्की: 16 अप्रैल रतलाम । देशभर में कोरोना की लड़ाई में सभी लोग अपनी यथाशक्ति अपना सहयोग दे रहे है इसमें चपरासी से लेकर देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी शामिल है ।आर्थिक सहयोग देने वालों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कई बच्चे अपनी गुल्लक तोड़कर जमा राशि सरकार को दे रहें हैं वहीं कई मध्यमवर्गीय परिवार भी अपने सामर्थ्य अनुसार आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। कोरोना संकट को लेकर देशभर कीअदालतें बंद हैं और मात्र आवश्यक मामलों के लिए आनलाइन सुनवाई की जा रही है, ऐसी स्थिति में सुप्रीम कोर्ट, देश के समस्त हाईकोर्ट व निचली अदालतों के समस्त मजिस्ट्रेट, जज, स्टाफ आदि को भी इस लड़ाई में अपना सहयोग देना चाहिए। इस हेतु समस्त न्यायालयीन अधिकारी, कर्मचारी, जज, मजिस्ट्रेट, विभिन्न उच्च न्यायालयों के न्यायमूर्तिगणों, उच्चतम न्यायालयों के न्यायमूर्तिगणों को न्यायालय बंद रहने की अवधि का वेतन कोरोना संकट में दिया जाना चाहिए। खबर पक्की से चर्चा करते हुए अनेक अभिभाषक ने भी इस मुद्दे पर अपना समर्थन व्यक्त किया है की जब देश के हर क्षेत्र का व्यक्ति कोरोना के संकट में अपना योगदान दे रहा है तो न्याय क्षेत्र क्यों पीछे रहे।

Related Post

स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति, रतलाम में स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप परियोजना पर हुई जनसुनवाई, स्थानीय नागरिकों के सुझाव व आपत्तियां दर्ज
लोक निर्माण विभाग ने विकास कार्यो में दर्ज की उल्लेखनीय प्रगति, वर्तमान में कुल 73 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत के 23 निर्माण कार्य पूर्ण, 154 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत के 16 निर्माण कार्य प्रगतिरत
डोसीगांव मल्टी के बकायदारों पर निगम का एक्शन, बेदखली के बीच हाई वोल्टेज ड्रामाज्कांग्रेस नेता पारस सकलेचा की आयुक्त से तीखी बहस,हटाने के दौरान बिगड़ी तबीयतज् रहवासियों ने दिया कलेक्टोरेट के बाहर धरना

You missed

error: Content is protected !!