• Sun. Sep 20th, 2026

नामली नगर पंचायत द्वारा प्रशासन के आदेशों को लगाया जा रहा है पलीता

BySurendra Jain

Apr 11, 2020

खबर पक्की: 11 अप्रैल नामली(रतलाम):–COVED19 के चलते रतलाम जिले में एक व्यक्ति पॉजिटिव होने के बाद से सम्पूर्ण रतलाम जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वही प्रशासन द्वारा एक जगह भीड़ एकत्रित न होने के लिए बार बार निवेदन किया जा रहा है। लेकिन लगता है नामली नगर पंचायत को प्रशासन के निर्देशों से कोई लेना देना नहीं है। तभी तो नामली नगर पंचायत द्वारा राशन की पात्रता पर्ची के लिए लिए संपूर्ण लॉक डाउन के बावजूद बड़ी तादाद में आम नागरिको को नगर पंचायत परिषद के ग्राउंड में बुलाया गया और उनके नाम सदस्य संख्या मोबाइल नंबर नगर पंचायत कर्मचारी द्वारा लिखे जा रहे थे। जबकि यह काम नगर परिषद नामली के कर्मचारियों को घर घर जा कर करना चाहिए था तेज धूप में आम नागरिको को खड़ा करना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही करवाना वही लाइन में लगे कई व्यक्तियो के मुंह पर मास्क भी नही थे। जो सीधे-सीधे प्रशासन के निर्देशों को चुनौती दे रहे थे जैसे ही मीडिया का कैमरा चला सभी को सोशल डिस्टेंसिंग याद आ गई और पुलिस प्रशासन को खबर लगते ही पुलिस बल ने लाइन में लगे व्यक्तियों को घरों की ओर रवाना किया गया। इस संबंध में नगर पंचायत के प्रशासक रतलाम ग्रामीण एसडीएम फुल पगारे से बातचीत करने पर* उन्होंने बताया कि वह इस संबंध में जानकारी ले रहे है और जिसने भी यह गलती की है उसके खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लेंगे प्रशासन के स्पष्ट निर्देश है कि भीड़ बिल्कुल नहीं होने दी जाए और नागरिकों को घर पहुंच सेवा दी जाए। इस संबंध में नगर पंचायत के कार्यपालन अधिकारी संदेश शर्मा से बात करने की कोशिश की पर फोन नहीं लग पाया।

error: Content is protected !!