• Tue. Oct 13th, 2026

नगर निगम के निर्माण से पूर्व अस्थाई रूप से श्वानों का बंध्याकरण, पशु चिकित्सा कार्यालय परिसर में किया जाएगा

BySurendra Jain

Mar 3, 2020

रतलाम 3 मार्च / नगर निगम रतलाम द्वारा श्वानों के बंध्याकरण के लिए जुलवानिया में केंद्र निर्माण किया जाएगा। इस केंद्र के निर्माण से पूर्व श्वान बंध्याकरण कार्य अस्थाई रूप से उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा कार्यालय परिसर में किया जाएगा।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा कार्यालय परिसर में निर्माण किया जा रहा है जो आगामी 8-10 दिन में पूर्ण हो जाएगा। इसके पश्चात यहां बंध्याकरण कार्य पशु चिकित्सा विभाग द्वारा आरंभ किया जाएगा। नगर निगम द्वारा बंध्याकरण केंद्र निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। करीब 30 लॉख रुपए की लागत से बंध्याकरण केंद्र बनाया जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!