• Thu. Jul 30th, 2026

22 वां खेल चेतना मेला 2020 – क्रिकेट स्पर्धा में मार्निंग स्टार स्कूल विजेता, गुरू तेग बहादूर स्कूल उपविजेता

BySurendra Jain

Jan 22, 2020

खबर पक्की :रतलाम 22 जनवरी 2020 । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन और क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित 22 वें खेल चेतना मेला की 44 टीमों वाली प्रतिष्ठित क्रिकेट स्पर्धा के फायनल मैच में मार्निंग स्टार स्कूल की टीम विजेता रही। गुरू तेग बहादूर स्कूल की टीम का उपविजेता रही। फायनल मैच का शुभारंभ फाउंडेशन अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन, खेल संयोजक अश्विनी शर्मा मौजूद थे।

नेहरू स्टेडियम में हुए क्रिकेट स्पर्धा के फायनल मैच में मार्निंग स्टार स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 85 रन बनाएं। बाद में बल्लेबाजी करने आई गुरू तेग बहादूर स्कूल की टीम 60 रन ही बना सकी। मैच के दौरान क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, देवराज यादव, देवेन्द्र वाधवा, निर्मल हाडे, अजहर खान, खुसागर ओझा, ललित खुशालानी, देवेश शर्मा, धीरजसिहं सबीर एवं नबील खान आदि उपस्थित रहे।

विक्रम पात्रो बने मिस्टर चेतना खेल मेला 2020
खेल चेतना मेला की शरीर सौष्ठव स्पर्धा विधि महाविद्यालय के हॉल में आयोजित हुई। इसमें विक्रम पात्रो ने मिस्टर चेतना खेल मेला 2020 का खिताब जीता। दुधिया रोशनी से जगमगाते मंच पर विभिन्न स्कूलों से आए 22 प्रतियोगियों ने शरीर सौष्ठव कर दर्शकों की खुद दाद बटोरी। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ सीएसपी हेमन्त चौहान, आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, खेल संयोजक सुनील जैन, देवेन्द्र मिश्रा, फैयाज मंसूरी ने श्री हनुमानजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की धून पर खिलाड़ियों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। स्पर्धा के दौरान राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर शु भम यादव ने भी अपना विशेष प्रदर्शन किया। उन्हें आयोजन समिति सचिव श्री जैन ने पुरस्कृत किया। स्पर्धा में आदित्य प्रतापसिंह बेस्ट पोजर, सूरज मईड़ा, हर्ष चौहान, हितेश मोतियानी ने बेस्ट मस्कुलर मैन, बेस्ट फिजिक एवं बेस्ट इंप्रुव का खिताब जीता। स्पर्धा के निर्णायक दिनेश शर्मा, सुनील जैन, कुलदीप त्रिवेदी, सुनील सोलंकी व असलम खान रहे। इस दौरान प्रद्युम्न मजावदिया, विनोद यादव, ललित गोयल, महेश व्यास, ओमप्रकाश त्रिवेदी, कमलेश पालीवाल, बी.के.जोशी, रिफाकत शैरानी, बंटी निनामा, संजू सिर्वी एवं सुरेश नायक सहित गणमान्यजन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!