• Tue. Nov 3rd, 2026

उज्जैन में तीन बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल

BySurendra Jain

Jan 6, 2020

खबर पक्की : उज्जैन पुलिस की तीन हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के साथ देर रात करीब एक बजे मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाश मितेश उर्फ काऊ, सोहन पटेल और कर्ण फायरिंग में घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक बीते दिनों ही ये दोनों रासुका से छूटकर बाहर आए थे। चार दिन पहले मोहन नगर थाना इलाके में इन्होंने गोलियां चलाई थी और पुलिस पर पथराव किया था। बदमाशों पर करीब 60 हजार रुपए का इनाम होने की जानकारी है, इसके साथ ही इन पर कई मामले दर्ज हैं। एसपी सचिन अतुलकर और एएसपी क्राइम प्रमोद सोनकर सूचना मिलने के बाद जिला अस्पताल पहुंच गए थे।

You missed

error: Content is protected !!