खबर पक्की: 16 दिसंबर नई दिल्ली,उन्नाव रेप मामले (Unnao Rape Case) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) से के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
को सीबीआई की विशेष अदालत ने सोमवार को दोषी करार दिया है। वहीं, शशि सिंह को कोर्ट ने बरी कर दिया।सेंगर पर अपहरण और हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं। केस की सुनवाई खत्म होने के बाद जिला जज धर्मेश शर्मा ने कहा था कि वह 16 दिसंबर को अपना फैसला सुनाएंगे। सु्प्रीम कोर्ट के निर्देश पर इस केस को लखनऊ से दिल्ली ट्रांसफर किया गया था। ट्रांसफर होने के बाद 5 अगस्त से रोजाना इस मामले की सुनवाई हो रही थी।
उन्नाव रेप मामला: कोर्ट ने माना भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने ही किया था बलात्कार। दोषी करारविधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने ही किया था बलात्कार। दोषी करार
