• Tue. Nov 3rd, 2026

रीवा में खड़े ट्रक से टकराई बस, 10 लोगों की मौत

BySurendra Jain

Dec 5, 2019

रीवा। गुड़ बायपास के पास सुबह 6 बजे एक बस खड़े ट्रक के पीछे से टकरा गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। कई यात्री बस में फंस गए, जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। तेज रफ्तार बस के ट्रक के पीछे से टकराने से उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रक में फसी बस को अलग करने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक प्रधान ट्रेवल्स की यह बस रीवा से सीधी जा रही थी इसी दौरान बायपास पर यह हादसा हो गया। घटना के बाद यात्री घबराकर चिल्लाने लगे, इसके बाद वहां से गुजर रहे अन्य लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। उन्होंने बस के पीछे का दरवाजा खोलकर वहां बैठे यात्रियों को भी बाहर निकाला। कुछ घायल यात्रियों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बताया जा रहा है कि बस में करीब 60 यात्री सवार थे। घायल यात्रियों का कहना है ड्राइवर बस को बहुत तेज रफ्तार में चला रहा था। इसी दौरान गुड़ बायपास पर वो नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। इसके बाद देखा तो बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था और वहां बैठे ड्राइवर और यात्रियों की मौत हो चुकी थी। इस मंजर को देख पीछे बैठे यात्री घबराकर चिल्लाने लगे। गुड़ बायपास पर यह पहला हादसा नहीं है, यहां पहले भी दुर्घटनाएं होने की बात सामने आई है।

You missed

error: Content is protected !!