• Fri. Sep 18th, 2026

ब्याज खोरो से परेशान युवक ने फांसी लगाई

BySurendra Jain

Oct 22, 2019

खबर पक्की
रतलाम। डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ईश्वर नगर निवासी एक युवक ने ब्याज खोरो से परेशान होकर अपने ही घर में साड़ी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ईश्वर नगर निवासी शंकर लाल पिता नानुराम मुनिया 35 वर्ष ने दीनदयाल क्षेत्र के निवासी दो युवकों से ब्याज पर दस हजार लिए थे लेकिन 6 माह से लगातार ब्याज दे रहा था और दस हजार के चालीस हजार रूपये दे चूके थे।उसके बावजूद भी उसे परेशान कर रुपए मांग रहे थे। जिससे परेशान होकर युवक ने अपने ही घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और शव को जिला अस्पताल भिजवाया इधर परिजनों ने भी पुलिस को बताया कि मृतक शंकरलाल ने ब्याज करो से परेशान होकर आत्महत्या कि है। तथा दोनों युवकों के नाम भी घर के अंदर बनने सीमेंट के पिल्लर पर लिखा कर गया है। डीडी नगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You missed

error: Content is protected !!