रतलाम। शहर के सबसे व्यस्त बाजार राममंदिर क्षेत्र में शुक्रवार की रात को फायरिंग कर धमकाने वाले तीन युवक को पुलिस गिरफ्तार कर थाने से अस्पताल तक पैदल लेकर गयी।
शुक्रवार की रात को राम मंन्दीर रोड़ पर स्थित फायदा बाजार कंपाउंड में गोली चलने की घटना हुई थी मामले मे कोई भी घायल नही हुआ था। फायरिंग की आवाज सुनते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और दुकानों पर खड़े लोग घटना के बाद दुकाने बंद कर दी थी ।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस का दल भी मौके पर पहुच गया था। औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही शहर के स्टेशन रोड और कंट्रोल रूम से भी बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुचा था।
पुलिस ने उक्त मामले मे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कीया है। पुलिस ने बताया की पकड़े गये तीन भुपेश नेगी पिता जगदिश नेगी,युसूफ पिता नूर मोहम्मद,लाला उर्फ त्रिलोक है।
फायदा बाजार के मालिक को धमका कर गोली चलाने वाले को पैदल अस्पताल ले गये
