खबर पक्की
रतलाम/ जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रीतम नगर के पास भील खेड़ी निवासी एक किसान ने आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार भील खेड़ी निवासी शंकर लाल पिता दस्ता जी ने अपने खेत पर बनी झोपड़ी में रस्सी से फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूत्र बताते हैं कि शंकरलाल ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या की है। शंकरलाल की माता दरिया बाई का गत दिनों स्वर्गवास गया था जिसकी तेरहवीं का कार्यक्रम करने के लिए भी उसके पास रुपये नहीं थे। उधार मांगने पर भी नहीं मिले तथा किसान के पास ढाई बीघा जमीन है लेकिन अधिक वर्षा के कारण फसल खराब हो चुकी है। परेशान किसान ने इसी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली इधर घटना की जानकारी मिलते ही बिलपाक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लेकर आए। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
