• Fri. Oct 9th, 2026

राहुल गांधी के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेसी समर्थक, बोले- अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध क्‍यों

BySurendra Jain

Aug 9, 2019

खबर पक्की : 9 अगस्त हिसार,। जम्‍मू कश्‍मीर से आर्टिकल 370 व अनुच्‍छेद 35ए हटाने का भले ही कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध कर रही हो, मगर कांग्रेस पार्टी में अनुच्‍छेद हटाने को लेकर मतभेद सामने आने लगे हैं। अब तक जहां कई कांग्रेसी नेता ट्वीट कर अनुच्‍छेद 370 हटाने पर सहमति जता चुके हैं तो वहीं हरियाणा के हिसार में तो कांग्रेसी समर्थक ही राहुल गांधी के विरोध में धरने पर बैठ गए हैं।
सहमति जताने तक मामला ठीक था मगर अब कांग्रेस समर्थकों को धरने पर बैठना अपने आप में बडी बात है। कांग्रेसी समर्थकों ने धरने पर एक बैनर भी लगाया है। जिस पर लिखा है कि हम सच्‍चे कांग्रेसी हैं मगर हम राहुल गांधी से पूछना चाहते हैं कि वो अनुच्‍छेद 370 को हटाने का विरोध क्‍यों कर रहे हैं। धरने की अगुवाई बरवाला हलका के युवा नेता विजेंद्र हुड्डा कर रहे हैं।

error: Content is protected !!