• Sat. Aug 15th, 2026

बौखलाए पाकिस्तान का समझौता एक्सप्रेस ट्रेन बंद करने का ऐलान: पाकिस्तानी रेल मंत्री शेख राशिद की घोषणा

BySurendra Jain

Aug 8, 2019

खबर पक्की : 8 अगस्त नई दिल्ली,भारत सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटे जाने के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। गुरुवार को पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद ने भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाले समझौता एक्सप्रेस ट्रेन रद्द करने का ऐलान कर दिया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने भारतीय सूत्रों के हवाले से लिखा है, पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को वाघा बॉर्डर पर रोक दिया है। ट्रेन में 110 यात्री फंसे हुए हैं।

वहीं उत्तर रेलवे के सीपीआरओ का कहना है, ‘ट्रेन को बंद नहीं किया गया है। ट्रेन चलती रहेगी। पाकिस्तान प्रशासन ने समझौता एक्सप्रेस के क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को लेकर कुछ चिंता जाहिर की है। हमने उनको बताया था कि इस तरफ सामान्य स्थिति है। हालांकि, हम हमारे क्रू मेंबर्स के साथ इंजन भेज रहे हैं, ट्रेन को वाघा से अटारी लेकर आएगा। ट्रेन में पाकिस्तान से भारत आने वाले 110 यात्री सवार हैं।

You missed

error: Content is protected !!