• Fri. Oct 9th, 2026

ओडिशा में भारी बारिश के चलते अंबोडाला के नजदीक मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे

BySurendra Jain

Aug 7, 2019

भुवनेश्वर। ओडिशा में भारी बारिश के चलते आज मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि ये घटना रायगाडा और तितिलागढ़ के बीच अंबोडाला रेलवे स्टेशन के नजदीक घटी। मालगाड़ी के डिब्बे बेपटरी होने की वजह से ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ। वहीं इस हादसे के बाद मौके पर एक्सीडेंट रिलीफ टीम को भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक इलाके में भारी बारिश के चलते रेलवे ट्रेक प्रभावित हुआ है, इस वजह से ये हादसा हुआ है।
देशभर में इन दिनों कई राज्य भारी बारिश के प्रकोप को झेल रहे हैं। असम, बिहार के साथ ही महाराष्ट्र में भी भारी बारिश हो रही है, इसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई राज्यों में भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिस वजह से लोगों की मुश्किलें और बढ़ने लगी हैं।
हाल ही में महाराष्ट्र और उत्तराखंड में भी बारिश की वजह से हादसे सामने आए हैं। मुंबई में भी बारिश के चलते रेलवे ट्रैक प्रभावित हुआ है।

error: Content is protected !!