• Fri. Oct 9th, 2026

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट में की 35 बेसिस पॉइंट की कटौती, कम हो सकती है EMI

BySurendra Jain

Aug 7, 2019

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ने आम आदमी को बुधवार के दिन एक बड़ा तोहफा दिया है। मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक के बाद केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में 0.35 फीसद की कटौती का ऐलान किया है। गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति ने सोमवार को चालू वित्त वर्ष की तीसरी नीति समीक्षा के लिए बैठक की जिसमें यह फैसला लिया गया।
यह लगातार चौथी बार है जब रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कटौती की है। इससे पहले रिजर्व बैंक लगातार तीन बार में रेपो रेट 0.75 प्रतिशत घटा चुका है।
रिजर्व बैंक के इस फैसले के बाद रेपो रेट 5.75 से 5.40 के स्तर पर आ जाएगी वहीं रिवर्स रेपो रेट भी 5.15 के स्तर पर आ जाएगी। इसके अलावा रिजर्व बैंक ने जीडीपी प्रोटेक्शन को 7 की बजाय 6.9 पर एडजस्ट किया गया है।
नीतिगत दर में कटौती गज साथ ही उद्योग जगत की छह सदस्यीय एमपीसी से यह सुनिश्चित करने भी उम्मीद है कि बैंक दर में कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचे। इसके साथ ही उद्योग जगत आर्थिक तंत्र में नकदी की स्थिति में सुधार पर भी जोर दे रहा है।

error: Content is protected !!