• Mon. Aug 17th, 2026

राऊ में झोपड़ियों में आग के बाद 3 गैस सिलेंडर फटे

BySurendra Jain

Jul 26, 2019

इंदौर। राऊ के नेहरू नगर में शुक्रवार सुबह मोहम्मद हुसैन के खेत में रह रहे मजदूरों की झोपड़ियों में आग लग गई। आग के बाद वहां रखे 3 गैस सिलेंडर फट गए। आग लगने के वक्त वहां कोई नहीं होने से कोई जनहानी नहीं हुई। बताया जा रहा है कि सभी काम से बाहर गए हुए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। धमाके से सिलेंडर के टुकड़े आस-पास‍ बिखरे पड़े थे।

You missed

error: Content is protected !!