• Sat. Aug 15th, 2026

जन जागरूकता संगोष्ठी से दी सीख, किया पौधारोपण

BySurendra Jain

Jun 6, 2019

रतलाम, 6 जून। पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को अंतरराष्ट्रीय केमिकल कंपनी एफएमसी इंडिया प्रायवेट लिमिटेड के बैनर तले जन जागरूकता संगोष्ठी व पौधारोपण किया गया।
कंपनी द्वारा समीपस्थ ग्राम बांगरोद में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में कंपनी द्वारा किसानों को पेस्टिसाइड्स के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा एवं पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए किसानों को पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित तरीके से बड़ा करने की सीख दी।
जोश व जुनून से हुए शामिल
कंपनी के अधिकारी रिछपाल सिंह कम्बोज, प्रमोद शर्मा ने ऋषभ एग्रोटेक के सहयोग से बांगरोद में पौधरोपण भी किया। आयोजन में गांव के लोगों तथा किसानों ने जोश, जुनून और उत्साह से साथ पौधारोपण किया। गांववासियों ने कंपनी द्वारा मनाए गए पर्यावरण उत्सव के तहत आयोजित संगोष्ठी की सराहना की।

You missed

error: Content is protected !!