• Thu. Aug 13th, 2026

लोकसभा चुनाव के लिए 12000 करोड़ का सट्टा भाजपा को 240 सीट पर 23 पैसे के भाव।

BySurendra Jain

Mar 18, 2019
खबर पक्की: नई दिल्ली, लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होने के साथ ही सट्टा बाजार खुल गया है। अभी चुनाव का एक भी चरण संपन्न नहीं हुआ और अब तक इस पर  12 हज़ार करोड़ का सट्टा लग चुका है, जो आगे चलकर 2 लाख करोड़ तक जाने की उम्मीद है। सट्टा बाज़ार के मुताबिक़ इस चुनाव में कोई भी पार्टी अपने दम पर सरकार नहीं बनाएगी सट्टा बाजार के अनुसार चुनाव में कांटे की टक्कर रहेगी, जिसमें बीजेपी ,कांग्रेस से आगे रहेगी। यही वजह है कि अभी तक प्रधानमंत्री पद और महत्वपुर्ण सीटो और कद्दावर नेताओं पर सटोरियों ने कोई भाव नहीं खोला है।
सटोरियों के मुताबिक इस बार भी गठबंधन के सहयोग से बीजेपी सरकार बना सकती है।
 लेकिन ऐसे  मे प्रधानमंत्री पद को लेकर बीजेपी के सहयोगी अड़ंगा डाल सकते हैं। इसलिए अभी तक प्रधानमंत्री पद को लेकर कोई सट्टा नहीं लग रहा है। अभी सट्टा सिर्फ बीजेपी और कांग्रेस पर सीटों को लेकर लग रहा है जिसमें बीजेपी काफ़ी आगे है। सट्टाबाजार में बीजेपी को बढ़त है लेकिन अकेले बहुमत से बीजेपी दूर लग रही है। सट्टाबाजार बीजेपी को 240 सीट दे रहा है। इस दौरान 23 पैसे का भाव है और 250 सीट पर 1 रुपये और 255 सीट पर 1.40 पैसे का भाव है। कांग्रेस का 60 सीट पर 28 पैसे का भाव है, और 65 सीट पर 67 पैसे भाव और 75 सीट पर कांग्रेस का 1 रुपये का भाव है।
सटोरियों ने इस बार पुलिस और जांच ऐजेसियों से बचने के लिए मोबाइल ऐप तैयार किया है जिसका सर्वर विदोशो में होगा। पहले की तरह मोबाइल बेबसाइट इत्यादि को दरकिनार कर हर कानून से बचने के लिए ऐप का सहारा लिया जा रहा है। बता दें की चुनाव का परिणाम 23 मई को आयेगा।

You missed

error: Content is protected !!