खबर पक्की: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का 63 साल की उम्र में निधन हो गया है। मनोहर पर्रिकर अग्नाशय कैंसर से पीड़ित थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मनोहर पर्रिकर के निधन की पुष्टि की। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर मनोहर पर्रिकर के निधन पर दुख जताया. राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री का निधन रविवार शाम छह बजकर चालीस मिनट पर हुआ। पिछले एक साल से बीमार चल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता का स्वास्थ्य दो दिन पहले बहुत बिगड़ गया था। इससे पहले गोवा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य की स्थिति बेहद खराब होने की जानकारी दी थी. गोवा के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट कर बताया गया था कि, ‘मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत बेहद गंभीर है. डॉक्टर उन्हें ठीक करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.’ बता दें कि मनोहर पर्रिकर को पिछले दिनों अचानक उनके स्वास्थ्य में गिरावट देखने के बाद गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बीते शनिवार को भी जानकारी मिली थी कि मनोहर पर्रिकर की तबियत काफी बिगड़ गई है, लेकिन बीजेपी के तरफ से बयान आया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
शनिवार को बीजेपी विधायक और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष माइकल लोबो ने मीडिया को बताया था कि पिछली रात से मनोहर पर्रिकर की तबियत काफी खराब है। डॉक्टर्स उनकी निगरानी कर रहे हैं और उनका कहना है कि उनकी सेहत में सुधार नहीं दिख रहा है। 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव नजदीक हैं और प्रत्याशियों का तयन होना अभी बाकी है।
पर्रिकर के परिवार में दो पुत्र और उनका परिवार है। राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री का निधन रविवार शाम छह बजकर चालीस मिनट पर हुआ। पिछले एक साल से बीमार चल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता का स्वास्थ्य दो दिन पहले बहुत बिगड़ गया था। सूत्रों ने बताया कि पूर्व रक्षा मंत्री पर्रिकर शनिवार देर रात से ही जीवनरक्षक प्रणाली पर थे। पर्रिकर फरवरी 2018 से ही बीमार चल रहे थे।
