खबर पक्की: नई दिल्ली ,आज केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भगवान को बेवकूफ बता दिया उन्होंने कहा कि सबको घर देने की जिम्मेदारी के मामले में अगर कोई सबसे बड़ा बेवकूफ है तो भगवान है यह उसकी जिम्मेदारी है की वह सबको घर दे।हम सब उस के बनाए हुए बच्चे हैं हम कैसे यह जिम्मेदारी पूरी कर सकते हैं। उनकी यह बात सुनकर कार्यक्रम में उपस्थित सारे कार्यकर्ता हतप्रभ रह गए राम मंदिर को हिंदू अस्मिता का सवाल बनाने वाली पार्टी का कोई शख्स आखिर कैसे भगवान को ऐसे अपशब्द बोल सकता।
