• Thu. Aug 13th, 2026

हवाला के लिए बनवाया खास जैकेट, निकले लाखों रुपए

BySurendra Jain

Mar 16, 2019
खबर पक्की : इंदौर, हवाला का पैसा एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए इन्होंने स्पेशल जैकेट बनवाया था। दो व्यक्ति इसे पहनकर 29.50 लाख रुपए लेकर निकले थे, लेकिन उनकी यह योजना काम नहीं आई और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद पुलिस जगह-जगह चैकिंग कर रही है। इसी दौरान मेठवाड़ा टोल फाटे पर इंदौर-अहमदाबाद बस की चेकिंग में पुलिस को एक युवक अपनी सीट छोड़कर दूसरी ओर जाता हुआ दिखा तो उसे पकड़ लिया गया।
जब उससे पूछताछ की गई तो ऐसी बात सामने आई जिसे सुन पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। युवक अंदर एक जैकेट पहना था जिसमें 20 लाख रुपए कैश रखा था। वहीं उसका एक और साथी बस में मौजूद था जो अपने कुरियर बैग में 9 लाख 30 हजार रुपए रखकर ले जा रहा था।पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। आरोपियों के नाम प्रदीप मनुभाई दर्जी(32) निवासी मेहसाणा गुजरात और मितुल चौहान(21) निवासी मेहसाणा हैं। 10 लाख रूपये से ज्यादा रकम मिलने पर उन्होंने इस बात से अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि यह हवाला का पैसा है।

You missed

error: Content is protected !!