रतलाम / जे.वी.एल. के श्रमिकों के बकाया वेतन वसूली की राशि का भुगतान किये जाने हेतु मेसर्स जयन्त विटामिन्स लि. रतलाम की राजगढ़ तथा डोसीगांव स्थित कुर्क शुदा भूमि की नीलामी की कार्यवाही आगामी १४ दिसम्बर को पुराना कलेक्टोरेट भवन परिसर में प्रातः १०.३० बजे आयोजित की गई है। नीलामी कार्यवाही में पूर्व में उपस्थित १० बोलीदारों के अतिरिक्त अन्य बोलीदार भी शामिल होना चाहते है तो अमानत राशि १ लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जो तहसीलदार रतलाम जे.वी.एल के पक्ष में देय हो, प्रस्तुत कर नीलामी में भाग ले सकते हैं।
