खबर पक्की-रतलाम। गांव-गांव जाकर फसल खरीदने वाले व्यापारियों ने पिपलौदा क्षेत्र के ग्र्राम हथनारा के किसानों को फसल खरीदने के बाद भी उनकी फसल का रुपया नहीं देकर धोखाधड़ी की। ऐसा आरोप हथनारा गांव के किसानों ने लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम पहुंचकर ज्ञापन दिया और कहा कि धौंसवास निवासी कंचन ट्रेडिंग कंपनी व उसके पार्टनर हरि ट्रेडर्स के प्रो. अशोक व ईश्वरलाल ने मिलकर हमारे गांव में गाड़ी लेकर आएं और सोयाबीन, लहसुन, चना आदि की फसल खरीदकर ले गए। आज तक उसका दाम हमें नहीं दिया गया। इस प्रकार हम किसानों के साथ व्यापारी द्वारा धोखाधड़ी की गई। पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने उक्त मामले में गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी को प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए।
हथनारा से आएं किसान प्रकाश पाटीदार ने बताया कि हमारे गांव में ईश्वरलाल पाटीदार द्वारा गांव के किसान धर्मेन्द्र पिता बाबूलाल, अशोक पिता बाबूलाल, कन्हैयालाल पिता बालमुकुंद, अर्जुन पिता भागीरथ, सत्यनारायण पिता भेरुलाल, भेरुलाल पिता नारायण धाकड़, राधेश्याम पिता भुवानलाल सहित 38 किसानों से हमारी फसल ईश्वर के माध्यम से खड़े भाव पर अशोक ने खरीदी लेकिन आज तक हमें उक्त फसल का दाम नहीं दिया जाकर हमारे साथ धोखाधड़ी की गई। इस मामले में हमारे द्वारा नामली व पिपलौदा थाने पर सूचना दी गई। सोमवार की सुबह नामली थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी लेकिन सुनवाई नहीं होने के कारण किसान लोग इधर-उधर भटक रहे है। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। उन्होंने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त मामले में प्रकरण दर्ज करने के थाना प्रभारी निर्देश दिए गए।
2 करोड़ की धोखाधड़ी किसानों के साथ
