• Tue. Sep 8th, 2026

एक्जिट पोल संचालन पर 7 दिसम्बर सायं 5.30 बजे तक प्रतिबंध

BySurendra Jain

Dec 6, 2018

रतलाम। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा एग्जिट पोल संचालन और इसके परिणाम के प्रकाशन एवं प्रचार अथवा किसी भी अन्य तरीके से उसका प्रसार करने पर 12 नवम्बर को लगाया गया प्रतिबंध 7 दिसम्बर 2018 को सायं 5.30 बजे तक जारी रहेगा। इसके अलावा, किसी भी इलेक्ट्रानिक मीडिया में किसी भी ओपीनियन पोल एवं अन्य किसी मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा।

You missed

error: Content is protected !!