रतलाम। जिले की पाच विधान सभा मे विधान सभा चुनाव 2018 के लिए भरे गये नाम निर्देशन पत्रो की जांच के उपरांत 16 नामाकंन निरस्त हुए है।
रतलाम ग्रामीण से तीन,रतलाम शहर से चार,सैलाना से दो,जावरा से तीन, आलोट से चार उम्मीदवारों के नामाकंन पत्र निरस्त हो गए।
रतलाम ग्रामीण से पूर्व विधायक लक्ष्मीदेवी खराड़ी, काग्रेस के युवा नेता किशन सिगाड़ व जयश के डॉक्टर अभय ओहरी का नामांकन पत्र निरस्त हो गया है। लक्ष्मीदेवी खराड़ी और किशन सिंगाड के नामांकन पत्र अपूर्ण होने के कारण निरस्त हुए जबकि डॉक्टर अभय ओहरी का नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट नहीं देने के कारण नामाकंन निरस्त किया गया। डॉक्टर ओहरी शासकीय सेवा में है और विभाग से इनको एनओसी लेकर जमा करानी थी। रतलाम शहर से गोविन्द दास काकानी,मोहन सोलंकी,जाफर हुसैन शाह का नामाकंन निरस्त हुआ है।
सैलाना (अजजा) से दो नामाकंन निरस्त हुए श्रीमती सावित्री-नारायण ने भाजपा का डमी नामाकंन भरा था वही हनी गेहलोत ने काग्रेस से डमी नामाकंन भरा था।
जावरा विधान सभा से तीन नामाकंन धरमचंद केसरीमल चपडौद, प्रदीप शर्मा, रामभरोसे- दयाराम का नामांकन पत्र निरस्त हुआ है।
आलोट(अजा) विधानसभा क्षेत्र से भरे गए नामांकन में से चार नामांकन पत्र निरस्त हुए हैं। जिसमें तीन कांग्रेस समर्थित व एक भाजपा समर्थित प्रत्याशी था। भाजपा की ओर से डमी फॉर्म अशोक कुमार सांखला द्वारा भरा गया था वह निरस्त हुआ।कांग्रेस से संगीता बाई, प्रहलाद वर्मा, अमृत लाल -बगदीराम द्वारा भरा गया नामांकन भी निरस्त हो गया है। इस विधानसभा में अब 6 प्रत्याशी मैदान में है।
