• Sun. Oct 4th, 2026

पार्टी का निर्णय सिर आंखों पर, चैतन्य का घमंड में ही तोडूंगा।

BySurendra Jain

Nov 3, 2018

खबर पक्की: भाजपा के वयोवृद्ध वरिष्ठ नेता पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी ने खबर पक्की से फोन पर चर्चा करते हुए बताया कि मैं किसी भी पार्टी में नहीं जा रहा हूं मैं जहां था वहीं हूं पार्टी का निर्णय सिर आंखों पर, पर पार्टी ने जिस व्यक्ति चैतन्य कश्यप को टिकट दिया है, मेरी लड़ाई उसके घमंड से है उन्होंने अखबारों में बड़े-बड़े विज्ञापन दिए चार साल बनाम 40 साल अगर 40 साल में कुछ काम नहीं हुआ होता तो जनता इतनी बेवकूफ नहीं है कि भाजपा से मुझे 6 बार विधायक बनाती यह मेरा नहीं जनता का अपमान है। आपने जो किया आप बताओ यह अच्छी बात है किंतु आप यह कह रहे हो कि 40 साल में कुछ नहीं हुआ यह सरासर गलत है, और 15 साल से सत्ता में पार्टी की सरकार का भी अपमान है, और मैं पार्टी के अंदर रहकर अपनी लड़ाई लड़ता रहूंगा मुझे कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं के फोन आए हैं लेकिन मैं कहीं नहीं जा रहा हूं और अपनी पार्टी में ही बना रहूंगा मेरे लड़ाई पार्टी या पार्टी के उम्मीदवार से नहीं उम्मीदवार के घमंड से है और इसको मैं ही तोडूंगा।

You missed

error: Content is protected !!