• Mon. Nov 2nd, 2026

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के 7 न्यायाधीश, विधि सचिव, मुख्यमंत्री,व विधि मंत्री के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका पेश।

BySurendra Jain

Oct 31, 2018
खबर पक्की: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के सात न्यायधीश जिसमें मुख्य न्यायाधीश  माननीय हेमंत गुप्ता,  संजय कुमार सेठ, एसके गंगेल, पीके जायसवाल आर एस झा,जेके माहेश्वरी एवं फहिम्अनवर सहित विधि सचिव ए एस सक्सेना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधि मंत्री रामपाल सिंह के खिलाफ नीमच के जबरन निवर्तमान न्यायाधीश आर श्रीनिवास ने माननीय सुप्रीम कोर्ट में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवमानना का केस लगाया है। न्यायाधीश आर श्रीवास ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा जस्टिस चेलमेश्वर और जस्टिस अभय मनोहर सप्रे के केस नम्बर 8665 दिनांक 12 जनवरी 2017 के फैसले का हवाला देते हुए अवमानना याचिका लगाई है ज्ञातव्य है कि न्यायाधीश आर श्रीनिवास लगभग 1 साल ऊपर से अपने को जबरन निवर्तमान किए जाने की लड़ाई लड़ रहे है और निरंतर मुख्य न्यायाधीश एवं अन्य जजों के खिलाफ लगातार फेसबुक और सोशल मीडिया पर लिखने के बावजूद उन पर कोई कार्रवाई नहीं किया जाना यह दर्शाता है कि कहीं ना कहीं उनके तर्क मजबूत है और उन्हें गलत तरीके से जबरन निवृत्त मान किया गया है। देखना दिलचस्प होगा केस अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का क्या रुख रहता है क्योंकि माननीय मुख्य न्यायाधीश हेमंत गुप्ता जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हो रहे है यदि अवमानना याचिका सही पाई जाती है तो माननीय मुख्य न्यायाधीश हेमंत गुप्ता का सुप्रीम कोर्ट में जाना मुश्किल हो जाएगा। अवमानना याचिका सुप्रीम कोर्ट में पेश हो गई है और इसका केस डायरी नंबर 41249/2018 है।

You missed

error: Content is protected !!