• Mon. Sep 14th, 2026

लापता युवक का शव मांडव में मिला, पुलिस ने संदिग्धों को लिया हिरासत में, हत्या कर युवक को मांडव के जंगल में फेंक दिया था

BySurendra Jain

Oct 11, 2018

रतलाम। आईटीआई में पढऩे वाला युवक बुधवार सुबह आईटीआई जाने के लिए निकला था उसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसे तलाश किया लेकिन पता नहीं चल पाया। रिश्तेदार के किराये के मकान पर पहुंचने पर वहां खून के छींटे दिखाई देने पर परिवार व पुलिस को शंका हुई। पुलिस ने मामले में संदिग्ध युवकों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने हत्या कर शव मांडव के जंगल में फेंकने की बात कही थी। देर रात को पुलिस मांडव के लिए रवाना हो गई थी। पुलिस ने वहां से शव को बरामद कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार इंद्रलोक नगर निवासी नीलेश पिता बाबूलाल चौधरी (21) बुधवार सुबह आईटीआई जाने के लिए घर से निकला था। वह टर्नर का डिप्लोमा कर रहा था। प्रतिदिन दोपहर तक घर आ जाता था। लेकिन बुधवार को दोपहर बाद भी वह घर नहीं पहुंचा। मां संगीता व छोटी बहन रेणुका का चिंता होने पर वह आईटीआई पहुंची। तलाश करने पर पता चला की नीलेश को रिश्तेदार बादल पिता ईश्वरलाल जाट निवासी ग्राम छत्री (बिलपांक) ले गया। संगीता व रेणुका ने नीलेश व बादल को मोबाइल लगाया लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला। नीलेश के पिता ईप्का में ठेकेदार है। उनके घर लौटने पर उन्हे अवगत करवाया। देर शाम को रेणुका अल्कापुरी चौराहे के पास स्थित मां चामूंडा मंदिर के पास एक मकान पर पहुंची। उक्त किराये के मकान मेें रेणुका के मौसी का लड़़का जितेंद्र कोचिंग पढ़ता है। रेणुका जब घर पहुंची तो घर का दरवाजा खुला हुआ था और अंदर जाकर देखा तो वहा का फर्श धुला हुआ दिखाई देने के साथ ही दीवार पर खून के छींटे दिखाई दिए। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर सीएसपी विवेकसिंह चौहान, औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस व एफएफएसल अधिकारी अतुल मित्तल मौके पर पहुंचे। खून के छींटे व फर्श के धुले हुए को देख शंका हुई। इस पर पुलिस ने बादल को ग्राम छत्र में तलाश किया। पुलिस ने मामले में गांव के छत्र निवासी कुछ लोगों संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने हत्या कर शव को मांडव (धार) के जंगल में फेंकने की जानकारी दी। इस पर देर रात को पुलिस ने मांडव के लिए रवाना हो गई थी। सीएसपी चौहान ने बताया कि गुरुवार सुबह जंगल से शव को बरामद कर लिया गया है। शव बरामद होने से स्पष्ट हो गया है कि नीलेश की हत्या की गई है। मामले की विवेचना की जा रही है। नीलेश की हत्या किस कारण की और हत्या में कौन-कौन और शामिल थे। उस बारे में पूछताछ चल रही है। जल्द ही अंधेकत्ल से खुलासा कर दिया जाएगा।

error: Content is protected !!