• Tue. Sep 15th, 2026

मोदी के घर ताश पत्ती खेलते धराए

BySurendra Jain

Sep 22, 2018

खबर पक्की-रतलाम/ जिले के सैलाना नगर में एक मकान मे ताश पत्ती खेलते हुए सैलाना पुलिस ने 8 व्यक्तियों को पकड़ा है।
पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के निर्देश जिलेभर में चलाई जा रही अवैध शराब जुआ सट्टा के विरोध मे मुहीम के तहत एएसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन में सैलाना एसडीओपी बीआर सोलंकी के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी महेश दुबे के नेतृव मे सैलाना पुलिस ने सदर बाजार मेन रोड़ स्थित पारसमल मोदी के मकान पर दबीश देकर ताश पत्ती खेलते हुए आठ व्यक्ति को पकड़ा है
पकड़े गये महेश पिता अनिल कुमार रांका नि.महालक्ष्मी गली सैलाना, विपुल पिता दिलीप कुमार जैन नि.सदर बाजार सैलाना, राकेश पिता शैतानमल चण्डालिया नि.सदर बाजार सैलाना, वीरेन्द्र उर्फ गुड॒डा पिता बाबुलाल जैन नि.सदर बाजार सैलाना, मुकेश पिता भैरुलाल प्रजापत नि.दिलीप मार्ग सैलाना,
हितेश पिता श्रेणिक मल जैन नि.महालक्ष्मी गली सैलाना, कमलराय पिता थावरचंद नि.भोई मोहल्ला सैलाना, पारस पिता चांदमल मोदी नि.महात्मा गांधी मार्ग सैलाना के पास से 22 हजार रूपए व ताश पती जब्त की है। पुलिस विभिन्न धाराओ मे प्रकरण दर्ज कर मकान मालिक को भी आरोपी बनाया गया है।

error: Content is protected !!