• Wed. Aug 26th, 2026

आखिर क्यों निकली पुलिस सड़कों पर

BySurendra Jain

Jul 31, 2018

पक्की खबर ; रतलाम/आगामी त्योहारों और विधानसभा चुनाव व त्योहारो को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां प्रारभं कर दी है। मंगलवार को पुलिस लाईन मे नियमित परेड के बाद पुलिस वाहन से पुलिस बल शहिद चौक पहुचा वहा से पुलिस जवानो ने शहर का पैदल भ्रमण कर शहर के मार्गो का जायजा लिया।

सीएसपी विवेक सीह चौहान ने बताया की पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के निर्देश पर एएसपी प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में जिले में नए आए पुलिस बल को शहर के विभिन्न मार्गो की जानकारी देने के उदेश्य से पुलिस जवानो को शहीद चौक से धानमंड़ी,गणेश देवरी,न्यूक्लाथ मार्केट,डालुमोदी बाजार,दौलतगंज,चौमुखीपुल,चादनीचौक,तोपखाना,हरदेवलाला की पीपली होते हुएरानी जी के मन्दिर तक पैदल भ्रमण कराया गया।इस संबंध में सीएसपी विवेक सिहचौहान ने बताया कि त्यौहार और चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस बल को तैयार किया जा रहा है। मंगलवार और शुक्रवार को नियमित परेड होती है ,जिसके बाद बल को पैदल भ्रमण कराया जाएगा। सीएसपी चौहान ने बताया कि जिले में नया बल भी आया है। बल को शहर की स्थिति और मार्गो से परिचित कराने के लिए पैदल भ्रमण कराया गया ।यह नियमित रुप से जारी रहेगा।

आवारा पशु बने रोड़ा

एएसपी प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मार्गो से निकाला पुलिस जवानो के भ्रमण के दौरान शहर के चौराहे पर आवारा पशुओं के सड़कों पर ही बैठ जाने के कारण भ्रमण दल को परेशानी उठाना पड़ी। जब की कल हुई बैठक में जिलाधीश व पुलिस अधीक्षक ने निगम प्रशासन को निर्देश दिए थे की सड़कों पर आवारा पशु तत्काल कार्रवाई की जाए।

error: Content is protected !!