• Sun. Oct 11th, 2026

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा

BySurendra Jain

Jul 31, 2018

खबर पक्की :ताल- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज ताल नगर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा मध्य प्रदेश बिजली विभाग के कार्यालय पर जाकर बिजली विभाग के अधिकारी राकेश सिंगार को ज्ञापन सौंपा ।
उक्त ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बताया कि जुलाई माह में जो बिल नागरिकों को दिए गए हैं उनमें सभी के बिल अत्यधिक आए हैं जो बिल पिछले माह ₹४०० के आते थे वह भी ५०० से ₹५००० की बिलो में भारी-भरकम राशि आई हे। जिससे नगर के नागरिकों में मध्य प्रदेश शासन के खिलाफ रोष व्याप्त है एक तरफ जहां शासन लोगों के बिजली के बिल माफ कर रहा है वही मध्यम वर्गीय परिवार को ज्यादा बिल देकर ठगा जा रहा है। नगर के नागरिकों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि इन सभी बिलों को जिसमे राशि ज्यादा हैं कम किया जाए और नगर की जनता के साथ जो ठगी हो रही है वह तत्काल प्रभाव से बंद की जाए। ताल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला युवक कांग्रेस नेता पार्षद पवन मोदी,पूर्व सांसद प्रतिनिधि अरुण सकलेचा,डॉ अशोक जैन,कांतिलाल सिसोदिया ,सुशील शर्मा,मुकेश पंचोला, संजय सूर्यवंशी,समाजसेवी गोपाल काला,रोहित सोनी,बलदेव सोनी,कालू पोरवाल,बंसी पत्रकार,कैलाश भाटिया ,बाबूलाल जटिया, राम दास बैरागी,सज्जाद खान ,संतोष शर्मा ,दीपक कुमावत आदि नगर के नागरिकों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग को ज्ञापन सौंपा और मांग की है कि शीघ्र अतिशीघ्र जुलाई माह के बिल में जो बढ़कर पैसा आया है उसे कम किया जाए अन्यथा युवा कांग्रेस द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!