आलौट के ताल नगर में प्रातः 8:00 बजे जावरा की ओर से आने वाली आरके बस क्रमांकmp 43p 0551 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ताल की ओर से आ रहे लखनेटी निवासी दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल अवस्था में सो नंबर एवं 108 नंबर की सहायता से शासकीय चिकित्सालय लाया गया जहां से उपचार के बाद रतलाम के लिए रेफर कर दिया जाएगा खबर लिखे जाने तक शासकीय अस्पताल में ही गंभीर घायल को रखा गया था प्राप्त जानकारी के अनुसार बता दे कि आंखों के सामने ही प्रत्यक्ष दुर्घटना हुई जिसमें आर के बस द्वारा तेज गति से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सही दिशा में चल रहे हैं बाइक सवारों को टक्कर मारी पूर्व में भी कई बार आर के बस की शिकायत तेज गति की हो चुकी है परंतु ना तो ताल पुलिस ने ध्यान दिया ना ही आरटीओ विभाग द्वारा पुलिस और आरटीओ विभाग की लापरवाही से आज जान चली गई समय रहते बस की गति पर काबू पाया जाता तो आज दो जाने नहीं जाती वही सो नंबर भी फोन करने के बाद देरी से पहुंची वही ज्ञात हुआ कि बस का परमिट का समय कम है तो किस प्रकार का शासन प्रशासन है कम परमिट के समय को तेज गति से चलने वाला बनाकर क्यों जनता की जाने लेना चाहते हैं खबर लिखे जाने तक बस को ताल थाना परिसर में खड़ा करवा लिया गया था
