• Sun. Oct 11th, 2026

धोलावाड़ में नहाने गए युवक की पानी में डूबने से मौत

BySurendra Jain

Jul 29, 2018

रतलाम। रतलाम से धोलावाड़ अपने दोस्त और छोटे भाई के साथ नहाने गए एक युवक की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। रावटी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुभम पिता झमक लाल भंसाली(22) निवासी उदयपुर (राज.)अपने छोटे भाई आशीष व दोस्त के साथ धोलावाड़ डैम के नीचे बायपास नाले में नहाने के लिए गए थे।जिसकी पानी में डूबने से मौत हो गई रावटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकाला तथा पोस्टमार्टम के लिए रतलाम भिजवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक उदयपुर से रतलाम चातुर्मास मे प्रवचन सुनने के लिए रतलाम आया हुआ था।

You missed

error: Content is protected !!